वास्तु शास्त्र के अनुसार हर एक वास्तु की अपनी एक उर्जा होती है और अपना एक प्रभाव होता है, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रबहाव डालता है। इसलिए हमें किसी वास्तु को भेंट करते वक़्त उस वास्तु के प्रभाव को भी जानना चाहिए। कुछ वस्तुओं को आप कभी भी भेंट कर सकते हैं तो कुछ को कभी भी भेंट नहीं करना चाहिए। इसका परिणाम यह होगा कि या तो लक्ष्मी जी आपके घर आएँगी ही नहीं या फिर बहार चली जाएँगी।
दोस्तों हम किसी को क्या उपहार देते हैं यह हमारे ग्रहों को भी प्रभावित करता है। तो आज हम यह देखते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार वो कौन-कौनसी वस्तुएं हैं जिन्हें भूल कर भी आपको किसी को भी उपहार में नहीं देनी चाहिए।
1. लक्ष्मी जी की प्रतिमा
आपको लक्ष्मी जी की प्रतिमा कभी भी किसी को उपहार में नहीं देनी चाहिए क्योंकि इसका यह मतलब है कि आप अपने घर की लक्ष्मी किसी और को दे रहे हों। यह करने से आपके उपर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।
2. गणेश जी की प्रतिमा
वास्तु शास्त्र के अनुसार गणेश जी की प्रतिमा भी किसी को नहीं देनी चाहिए। क्योंकि गणेश जी प्रतिमा में एक अलग प्रकार की उर्जा होती है जो आपको कभी किसी को उपहार के रूप में देनी नहीं चाहिए न ही लेनी चाहिए। ऐसी उर्जा वाली प्रतिमा आपको केवल खरीदनी ही चाहिए।
3. घड़ी
आपने अक्सर देखा होगा लोगों को घड़ी उपहार में देते हुए। ऐसा अभी से बिलकुल न करें क्योंकि ऐसा करने से आप अपना आने वाला अच्छा या बुरा समय किसी और को दे देंगे।
4. तेज धार वाली वस्तुएँ
आप किसी को भूल कर भी तेज़ धार वाली वास्तु जैसे चाकू, कटलरी सेट, कैंची आदि किसी को उपहार में न दें। ऐसा करना लड़ाई संबंधों को बिगाड़ देता है तथा लेने और देने वाले के बीच लड़ाई करवा सकता है।
तो यह हैं वो चार वास्तु जो वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको उपहार में नहीं देनी चाहिए। आशा करता हूँ आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। आपका पढने के लिए धन्यवाद।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें